Site iconSite icon AR Live News

प्रदेश में 133 कानूनों को निरस्त किया जाएगा

rajasthan government will repeal 133 laws in staterajasthan government will repeal 133 laws in state

मंत्री शांति धारीवाल ने कहा 133 कानूनों को निरसित करने का बिल इसी सत्र में लाया जाएगा

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान सरकार जल्द ही प्रदेश में लागू 133 कानूनों को निरस्त करने जा रही है। इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है और इसी सत्र में इन कानूनों को निरसित करने का बिल लाया जाएगा (133 law repealed in state)। इस संबंध में गुरूवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विधि एवं विधिक कार्य मंत्री शान्ति धारीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अप्रासंगिक कानूनों को निरसित करने का बिल इसी विधानसभा सत्र में लाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट सब कमेटी की अनुशंसा पर राज्य में वर्तमान में प्रचलित कानूनों की समीक्षा तथा इनके सरलीकरण के लिए विशिष्ट शासन सचिव विधि की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था। इस समिति ने 650 विद्यमान कानूनों की समीक्षा के बाद 296 रिपील किए जा सकने वाले कानूनों की पहचान की। इनमें से 133 कानूनों को निरसित करने की प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है।

विधि एवं विधिक कार्य मंत्री ने कहा कि विभिन्न विभागों से संबंधित अधिनियमों का परीक्षण किया जाकर अधिनियमों को समाप्त करने का निर्णय लिया गया है। इससे संबंधित विधेयक शीघ्र विधानसभा के समक्ष विचारार्थ लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा स्टेट लिटिगेशन पॉलिसी-2018 बनाई गई है, जिसमें मुकदमों को कम करने के लिए प्रावधान किए गए हैं।

Exit mobile version