Site iconSite icon AR Live News

वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम: भारत-चीन सीमा से सटे गांवों में खर्च होंगे 4800 करोड़ रूपए

union cabinet nod to vibrant village programmeunion cabinet nod to vibrant village programme

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। भारत चीन सीमा से सटे गांवों में केन्द्र सरकार की ओर से 4800 करोड़ रूपए के विकास कार्य होंगे। यह जानकारी सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी। अनुराग ठाकुर ने बताया कि चीन से सटे सीमा क्षेत्रों की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया है। सामरिक महत्व वाले उत्तरी सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए “वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम” (vibrant village programme) चलाया जाएगा।

अनुराग ठाकुर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को मंजूरी दी गई है। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम को वित्त वर्ष 2022-23 से 2025-26 के दौरान लागू किया जायेगा। इसके लिए 4800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जिसमें 2500 करोड़ रूपये सड़कों के निर्माण पर खर्च किया जाएगा। इस प्रोग्राम के तहत चार राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश के 19 जिलों में विकास कार्य होंगे। इससे इन सीमावर्ती गांवों में सुनिश्चित आजीविका मुहैया करायी जा सकेगी, जिससे पलायन रूकेगा और सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी।

Exit mobile version