उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। मेवाड़ के महाराणा भूपाल सिंह जी की 139वीं जयंती (maharana bhupal singh jayanti) के तहत चल रहे पांच दिवसीय कार्यक्रम में बुधवार को रिटायर्ड आरएएस अधिकारी दिनेश कोठारी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 25 विशिष्ठ जनों का सम्मान किया गया।
प्रतापनगर स्थित राजस्थान विद्यापीठ के आईटी सभागार में हुए समारोह में नार्वे के टोर गुलब्राण्डसन को महाराणा भूपाल सिंह सेवा सम्मान, रिटायर्ड आरएएस अधिकारी दिनेश कोठारी, अम्बालाल सनाढ्य, निकुंज भटट्, ओम प्रकाश माली, प्रमोद सनाढ्य, अनिल शर्मा, गोपाल लाल शर्मा, प्रमिला शरद व्यास, डॉ. राकेश माथुर, प्रेम प्रियम वदा सिंह, यदुनंदन त्रिपोठी, राजेश्वर त्रिपाठी, चेतन सिंह पंवार, पृथ्वीराज सिंह चारण, लक्ष्यराज सिंह चौहान, पुष्करदास वैष्णव, जीवन सिंह राव,डुंगरलाल रेबारी, रघुराज सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह चौहान, महाराज गजसिंह राणावत, हीरालाल जोशी, डॉ. नुतन कवितकर, सुखदेव उपाध्याय, लादुलाल तेजी, लखाराम गुर्जर ,कर्णसिंह चुण्डावत को विभिन्न सम्मानों से सम्मानित किया।
हमारी संस्कृति हमारी पहचान हैं
इस दौरान वक्ताओं ने कला और संस्कृति को बचाने में सहयोग देने वाले प्रत्येक नागरिक का आभार जताया और कहा कि भारत आज भी अपनी संस्कृति रूपी मजबूत नींव पर मजबूती के साथ खड़ा है। हमारी संस्कृति हमारी पहचान हैं। आयोजन सचिव जयकिशन चौबे ने बताया कि समारोह में राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एसएस सारंगदेवोत, ले.जनरल एनके सिंह राठौड, प्रो. विमल शर्मा, प्रो. गिरिशनाथ माथुर, जितेन्द्र सिंह मेजा, रमेश चंद शर्मा, डॉ. जीएल मेनारिया, प्रमीला शरद व्यास, डॉ. मनीष श्रीमाली और प्रो. विमल शर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

