Site iconSite icon AR Live News

गुलाबचंद कटारिया की सियासी यात्रा पर ब्रेक: असम के राज्यपाल बनाए गए

gulab chand kataria appointed as assam governorgulab chand kataria appointed as assam governor

प्रदेश और मेवाड़ में बनेंगे राजनीतिक के नए समीकरण

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने देश के 13 राज्यों के राज्यपाल की नियुक्तियां की हैं। इसमें राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और उदयपुर शहर विधायक गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया है। कटारिया को असम का राज्यपाल बनाने के साथ ही एकबारगी उनकी सियासी यात्रा पर ब्रेक लग गया है। संवैधानिक पद पर नियुक्ति से अब कटारिया जब तक राज्यपाल रहेंगे, तब तक प्रत्यक्ष तौर पर राजनीतिक हलचल का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। भाजपा की बैठकों या राजनीतिक कार्यक्रमों में शामिल भी नही हो पाएंगे।

78 वर्षीय गुलाबचंद कटारिया के राज्यपाल बनाए जाने के साथी राजस्थान की राजनीति के नए समीकरणों पर चर्चा शुरू हो गयी है, जहां अब चर्चा चल पड़ी है कि विधानसभा में नया नेता प्रतिपक्ष कौन होगा, तो मेवाड़ की राजनीति में भी नए समीकरण बनेंगे, इस साल राजस्थान विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में लंबे समय बाद उदयपुर शहर विधायक की सीट पर भाजपा की ओर से नया चेहरा दिखाई देगा।

प्रधानमंत्री जी का परसों हाल-चाल पूछने फोन आया था : कटारिया

असम के राज्यपाल बनाए जाने को लेकर गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी, परसों प्रधानमंत्री जी का फोन आया था, तब उन्होंने सिर्फ हाल-चाल पूछे थे कि कैसे हैं, बस इतना पूछा था। ईमानदारी से कहूं, आज सुबह मैं पूजा करके बाहर आया ही था, कि मीडिया वालों के फोन आने लगे।

कटारिया का अध्यापक से गवर्नर तक का सफर

गुलाबचंद कटारिया अब तक आठ बार विधायक और एक बार उदयपुर सांसद का चुनाव जीते चुके है। भाजपा सरकार में प्रदेश के गृहमंत्री, शिक्षा मंत्री असै पीडब्ल्यूडी मंत्री रह चुके हैं, साथ ही उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाली हुई है। अभी वे विधानसभा नेताप्रतिपक्ष है। गुलाबचंद कटारिया ने कॅरियर की शुरूआत अध्यापक से की थी, इसके बाद उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखा। कटारिया ने लोकसभा और विधानसभा के कुल 11 बार चुनाव लड़े है, जिसमें वे 9 बार वे विजयी रहें। राजनीति में सक्रिय रहते हुए आपातकाल के समय कटारिया लम्बे समय तक जेल में बंद भी रहे थे।

कटारिया को राज्यपाल बनाए जाने के बाद बधाई देने वालों का तांता लग गया है। प्रदेश और केंद्र के बीजेपी नेताओं ने उन्हें बधाई दी। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ सहित तमाम नेताओं ने कटारिया को राज्यपाल बनाये जाने पर हार्दिक बधाई दी है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने इन राज्यों के राज्यपाल बनाए गए

भारत के राष्ट्रपति ने महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में भगत सिंह कोश्यारी और लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार कर लिए हैं। इसके साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक को अरुणाचल प्रदेश, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम, सीपी राधाकृष्णन को झारखंड, शिव प्रताप शुक्ल को हिमाचल प्रदेश, गुलाबचंद कटारिया को असम, सेवानिवृत न्यायाधीश एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश, बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़, अनुसुइया उइके को मणिपुर, ला गणेशन को नागालैंड फागू चौहान को मेघालय, राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को बिहार, रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, वहीं डॉ बीडी मिश्रा को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version