Site iconSite icon AR Live News

सज्जनगढ़ फोर्ट और बायोपार्क बंद कराया: वनकर्मियों का प्रदेशस्तरीय धरना प्रदर्शन जारी

rajasthan forest department employee protestrajasthan forest department employee protest

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। प्रदेश में वन विभाग के फॉरेस्ट गार्ड से लेकर रेंजर तक के सभी वनकर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना आज चौथे दिन गुरूवार को भी जारी रहा(rajasthan forest department employee protest)। आज प्रदेशभर में वनकर्मियों ने वन विभाग के तहत आने वाले सभी राष्ट्रीय उद्यान, अभयारण्य, बायोलॉजिकल पार्क, जू सहित अन्य पर्यटक स्थल बंद करवाए और उनके बाहर बैठकर ही धरना प्रदर्शन किया।

15 सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहे इस प्रदेशस्तरीय धरना प्रदर्शन के तहत उदयपुर में भी वनकर्मियों ने सज्जनगढ़ अभयारण्य (सज्जनगढ़ फोर्ट) और बायोलॉजिकल पार्क बंद करा बाहर बैठकर धरना प्रदर्शन किया। ऐसे में सज्जनगढ़ आए पर्यटकों को वापस लौटना पड़ा।

वन विभाग की संयुक्त संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने बताया कि अनिश्चितकालीन धरने के साथ कार्य बहिष्कार भी जारी है है। सरकार ने हमें ऐसा करने को मजबूर किया है। वनकर्मियों की 15 सूत्रिय मांगों को लेकर हम पिछले काफी समय से संघर्षरत है। शांतिप्रिय तरीके से कार्य जारी रखते हुए हमने वन विभाग मुख्यालय से लेकर सरकार तक अपनी मांगे पहुंचाई, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में वनकर्मियों को प्रदर्शन का यह तरीका अपनाना पड़ रहा है। प्रदेश में वन और वन्यजीवों की सुरक्षा जिन वनकर्मियों के भरोसे रहती है, सरकार को उनकी सुननी ही पड़ेगी।

ये हैं वनकर्मियों की 15 सूत्रिय मांगे

हार्ड ड्यूटी अलाउंस भी दिया जाए

यह भी पढ़ें : प्रदेश में आने वाली है 4300 से ज्यादा बहुमंजिला फ्लैट्स और स्वतंत्र आवास योजना

Exit mobile version