मुंबई,एआर लाइव न्यूज। मुंबई में आतंकवादी हमले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए को ईमेल के जरिए धमकी मिली है। ई-मेल करने वाले ने खुद को तालिबानी सदस्य होने का दावा करते हुए मुंबई में आतंकवादी हमले की धमकी दी है (Mumbai terror attack threat)। एनआईए से मिले इनपुट के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने विभिन्न शहरों में अलर्ट जारी किया हुआ है।
मुंबई में आतंकवादी हमला होने की धमकी भरा ईमेल मेल मिलने के बाद एनआईए और मुंबई पुलिस ई-मेल की जांच में भी लगी हुई है। गौरतलब है कि एक सप्ताह में आतंकी हमला करने की यह दूसरी धमकी मिली है। 31 जनवरी को भी एक धमकी भरा कॉल एक स्कूल को मिला था। अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल को उड़ाने की धमकी दी थी।

