Site iconSite icon AR Live News

पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह में 700 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

pacific medical university convocation 2023 will held on 4 februarypacific medical university convocation 2023 will held on 4 february

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय का शनिवार 4 फरवरी को दीक्षांत समारोह होगा। दीक्षान्त समारोह में मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार माहेश्वरी विद्यार्थियों को गोल्ड मैडल, सिल्वर मैडल से नवाजेंगे।

पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार माहेश्वरी का दीक्षांत समारोह में आना हमारे लिए गौरव की बात है। न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार माहेश्वरी पूर्व में आन्ध्रप्रदेश उच्च न्यायालय, सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रह चुके है। न्यायाधीश माहेश्वरी ने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में 65 हजार से अधिक मुकदमों का निस्तारण किया था, जो एक बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एपी गुप्ता ने बताया कि दीक्षांन्त समारोह में मेडिकल, डेन्टल, नर्सिंग एवं फिजियोथैरेपी पाठ्यक्रमों में गत वर्षों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 40 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों सहित 700 स्टूडेंट्स को उपाधि प्रदान की जाएंगी। संयोजक शरद कोठारी ने बताया कि संस्था योग्य छात्रों को उनके असाधारण प्रयास के लिए उनका सम्मान करेगी।

समारोह में एमबीबीएस के तीन-तीन विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक, एमएससी मेडिकल के चार विद्यार्थिया का स्वर्ण पदक, डेन्टल में तीन स्वर्ण एवं तीन रजत, नर्सिग के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में 11 स्वर्ण तथा तीन रजत पदक तथा फिजियोथैरेपी के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विधार्थीयों को छह स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे।

Exit mobile version