Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में फिर गिरा रात का तापमान: सर्दी का असर हुआ तेज

hindustan zink 26 jan shubhkamnayenhindustan zink 26 jan shubhkamnayen

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कुछ दिन राहत मिलने के बाद सर्दी का असर फिर तेज हो गया हैं। कोहरे का असर रहने के साथ ही उदयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों के तापमान में कमी आयी हैं। इससे सुबह शाम ठिठुरन भी बढ़ गई हैं। उदयपुर के न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की कमी आयी हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उदयपुर का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि मंगलवार को न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री था। उदयपुर का न्यूनतम तापमान औसत से 1 डिग्री नीचे आने और ठंडी हवाएं चलने से बीती रात ठंड का असर भी तेज रहा। सर्दी बढ़ने से सुबह शाम बाजारों में लोगांे की चहल पहल फिर कम नजर आने लगी है और पर्यटन स्थलों पर भी इसका असर दिखाई दे रहा हैं। मौसम विभाग के अनुसार इस माह के अंत तक सर्दी का असर ऐसे ही बना रह सकता हैं।

28 से 30 जनवरी के बीच मावठ की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आगामी 28 से 30 जनवरी के बीच प्रदेश में कुछ जगह हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती हैं। प्रदेश में कई जगह बुधवार सुबह भी कोहरे का असर बना रहा। इस कारण वाहनों की गति धीमी नजर आयी। इधर माउंट आबू में न्यूनतम तापमान फिर से माइनस में आने से सुबह के समय कई जगह बर्फ जमी नजर आयी। यहां बीती रात न्यूनतम तापमान माइनस 3 डिग्री रहा।

उदयपुर में न्यूनतम तापमान की स्थिति

Exit mobile version