Site iconSite icon AR Live News

विधानसभा बजट सत्र-2023: पेपर लीक मामले पर विधायकों ने सदन में किया जमकर हंगामा

rajasthan vidhansabha budget session 2023 Gulabchand Kataria raised the paper leak issuerajasthan vidhansabha budget session 2023 Gulabchand Kataria raised the paper leak issue

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र (rajasthan vidhansabha budget session 2023) सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन सत्र की शुरूआत काफी हंगामेदार रही। सदन में भाजपा और आरएलपी के विधायकों ने पेपरलीक मामले को लेकर जमकर हंगामा किया। सदन में राज्यपाल का बजट अभिभाषण पूरा हुआ भी नहीं था कि नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने खड़े होकर राज्यपाल के सामने पेपर लीक मामला उठाया।

कटारिया बोले उन 50 लाख बच्चों की चिंता कौन करेगा, जो पेपर लीक के चलते उनके भाग्य से भाग रहे हैं। पेपर लीक को लेकर नाराजगी जताते हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने राज्यपाल कलराज मिश्र से निवेदन किया कि क्या वास्तव में यही हमारा कर्तव्य है कि आप खड़े होकर भाषण पढ़ें और हम इस भाषण को सुने, अगर यही हमारा काम है तो फिर हमें इस बारे में सोचना पड़ेगा।

प्रदेश सरकार पर हमला करते हुए नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा, किस तरह से संविधान की धज्जियां उड़ा कर रख दी गई है और आप संविधान पीठ के इंचार्ज हो, संविधान की रक्षा करने वाले संविधान के रक्षक हो, ऐसे में उन बच्चों के भविष्य की और भी सोचना चाहिए जिनके भविष्य पेपर लीक के चलते उजड़ रहे हैं।

तीन विधायक एक दिन के लिए निष्कासित

राज्यपाल के अभिभाषण के बाद जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो भी पेपरलीक पर हंगामा जारी रहा। बीजेपी विधायकों का हंगामा बंद हो गया, लेकिन आरएलपी के तीनों विधायकों ने हंगामा जारी रखा। आरएलपी विधायक पुखराज गर्ग, नारायण बेनीवाल और बावरी ने पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग वाली तख्तियां ले रखी थीं। स्पीकर ने तीनों विधायकों को बैठने के लिए कहा, लेकिन वे वेल में जमकर नारेबाजी करने लगे। इस पर स्पीकर ने तीनों विधायकों को एक दिन के लिए सदन से निष्कासित कर दिया।

यह भी पढ़ें : खान सुरक्षा के लिए आज से प्रदेशभर में अभियान

Exit mobile version