Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली विधानसभा में 15 लाख के नोट लेकर पहुंचे विधायक बोले- माफिया ने चुप रहने के लिए दी है रिश्वत

MLA mohinder singh reached Delhi Assembly with 15 lakh currencyMLA mohinder singh reached Delhi Assembly with 15 lakh currency

मोहिंदर गोयल ने अंबेडकर अस्पताल में की जा रही भर्तियों का मामला विधानसभा में उठाया है

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। दिल्ली विधानसभा (delhi assembly) में बुधवार को आम आदमी पार्टी के विधायक मोहिंदर गोयल ने नोटों की गड्डी लहराई। विधानसभा में मोहिंदर गोयल बोले माफिया दिल्ली के अंबेडकर अस्पताल में पैसे लेकर नौकरियां दे रहे हैं, मुझे चुप रहने के लिए रिश्वत देने की कोशिश की है। गोयल ने अंबेडकर अस्पताल में की जा रही भर्तियों का मामला विधानसभा में उठाया है।

मोहिंदर गोयल बुधवार को 15 लाख के नोटों की गड्डी झोले में लेकर विधानसभा पहुंचे थे। स्पीच के दौरान उन्होंने झोले से नोट निकालकर गड्डियां हाथों में लीं और कहा कि ये टोकन मनी है, जो मुझे रिश्वत के तौर पर दी गई। मैंने पत्र लिखकर यह मुद्दा मुख्य सचिव और एलसी के सामने भी रखने का प्रयास किया। वे लोग दबंग हैं और मेरी जान को खतरा है।

गोयल ने कहा अंबेडकर अस्पताल में जिन लोगों को नियमानुसार नौकरी दी जानी चाहिए, उन्हें नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा, सरकार के नियमों के मुताबिक, 80 फीसदी भर्तियां पुराने कर्मचारियों की होनी चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। माफिया और ठेकेदार सेटिंग के जरिए पैसे लेकर नौकरियां दे रहे हैं। शिकायत सभी जगह की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया।

Exit mobile version