Site iconSite icon AR Live News

फरवरी में तीन राज्यों में होंगे चुनाव: आयोग ने तारीखों की घोषणा की

election commission announced election dates of three states tripura nagalandelection commission announced election dates of three states tripura nagaland

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। चुनाव आयोग ने बुधवार को तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड के विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी। तीनों ही राज्यों में अगले महीने फरवरी में चुनाव होंगे और परिणाम तीनों का एक साथ 2 मार्च को आएगा।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा, वहीं मेघालय और नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होंगे। तीनों राज्यों के चुनाव परिणाम 2 मार्च को घोषित किए जाएंगे। त्रिपुरा में 21 से 30 जनवरी तक नॉमिनेशन भरे जाएंगे, वहीं मेघालय और नागालैंड में 31 जनवरी से 7 फरवरी तक नॉमिनेशन भरे जाएंगे। तीनों ही राज्यों में 60-60 विधानसभा सीट हैं। ऐसे में तीनों ही राज्यों में बहुमत का आंकड़ा 31 है।

Exit mobile version