Site iconSite icon AR Live News

स्वास्थ्य क्षेत्र में 32 हजार पदों पर होगी भर्तियां: मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी

makar sankranti badhai sandesh (2)makar sankranti badhai sandesh (2)

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में 31 हजार 827 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इनमें 1 हजार 765 चिकित्सक, 7 हजार 860 नर्सिंग ऑफिसर, 2 हजार 880 फार्मासिस्ट, 3 हजार 739 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 1 हजार 090 सहायक रेडियोंग्राफर तथा 2 हजार 205 लैब टेक्नीशियन सहित कुल 19 हजार 539 नियमित पद एवं 12 हजार 288 संविदा पद शामिल हैं। rajasthan medical and health recruitment

इस मंजूरी से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजमेश तथा झालावाड़ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नियमित रिक्त पदों पर संबंधित सेवा नियमों के अनुसार भर्ती हो सकेगी। उक्त विभागों में रिक्त संविदा पदों पर राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स.2022 के तहत भर्ती की जाएगी।

30 बोनस अंक भी दिए जाएंगे

इन विभागों में कोविड महामारी के दौरान मार्च, 2020 से मार्च, 2022 तक संविदा,तदर्थ आवश्यक अस्थाई आधार पर कार्यरत रहे तथा वर्तमान में भी कार्यरत कार्मिकों को आने वाली भर्तियों में बोनस अंक दिए जाएंगे। संविदा,आवश्यक अस्थाई आधार पर नियुक्त कार्मिक को दो वर्ष से कम कार्य अवधि पर 15 दो से तीन वर्ष की कार्य अवधि पर 20 तथा तीन वर्ष या इससे अधिक कार्य अवधि पर 30 बोनस अंक दिए जाएंगे।

Exit mobile version