Site iconSite icon AR Live News

अर्थ को स्किन ट्रीटमेंट के लिए इजराइल में मिला सम्मान

arth skin honoured by alma in israelarth skin honoured by alma in israel

उत्तम टेक्नोलॉजी, क्वालिफाइड डॉक्टर्स तथा वर्ल्ड रिकॉर्ड का आधार

उदयपुर। अर्थ स्किन (ARTH SKIN) को इजराइल में विश्व की टॉप एसथेटिक लेजर कंपनी एलमा द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अर्थ को भारत में नवीनतम लेजर टेक्नोलॉजी, एडवांस स्किन ट्रीटमेंट और वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया गया।

अर्थ ग्रुप ने अपने हजारों स्किन ट्रीटमेंट की रिजल्ट तथा रिसर्च को दिखाया और साथ ही में भारतीय स्किन के लिए उपयुक्त लेजर और नवीनतम मेडिकल फेशियल, पिगमेंटेशन, चेहरे के मुहासे, लेजर हेयर रिमूवल जैसे विषयों पर पैनल डिस्कशन किया।

संगोष्ठी में लेजर ट्रीटमेंट और सौंदर्य के क्षेत्र में आने वाली नई टेक्नोलॉजी पर विस्तृत चर्चा हुई। अर्थ स्किन के सीईओ डॉक्टर अरविंदर सिंह ने बताया कि अर्थ ग्रुप आधुनिक तथा श्रेष्ठ टेक्नोलॉजी लाने के लिए प्रतिबद्ध है। अर्थ स्किन की तरफ से यह सम्मान अर्थ ग्रुप के डायरेक्टर डॉ. अरविंदर सिंह तथा अर्थ स्किन की डायरेक्टर डॉ. दीपा सिंह ने प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें : डॉक्टर अरविंदर सिंह ने बनाया वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड

गौरतलब है कि कॉस्मेटिक एंड मेडिकल क्षेत्र की शीर्ष कंपनी ऐलमा की ओर से इजराइल में मेडिकल लेजर तथा सौंदर्य संबंधी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी पर चर्चा और रिसर्च प्रजेंटेशन के लिए कई देशों के प्रतिनिधि विशेषज्ञों को बुलाया गया था। इस कॉन्फ्रेंस में भारत से अर्थ ग्रुप के सीईओ डॉक्टर अरविंद सिंह हिस्सा लिया। ऐलमा की ओर से डॉक्टर अरविंदर सिंह को इजराइल आकर पैनल डिसकशन में हिस्सा लेने के लिए इन्विटेशन मिला था।

Exit mobile version