Site iconSite icon AR Live News

RRR, गंगूबाई काठियावाड़ी, द कश्मीर फाइल्स सहित 5 फिल्में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट

RRR With 5 movies shortlist for oscar 2023RRR With 5 movies shortlist for oscar 2023

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। पिछले साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर, कश्मीर घाटी से हिंदू पंडितों के पलायन पर बनी द कश्मीर फाइल्स, आलिया भट्ट स्टारर गंगूबाई काठियावाड़ी, ऋषभ शेट्टी की हिट कन्नड़ फिल्म कांटारा और छेलो शो लास्ट फिल्म शो को ऑक्कर (oscar 2023) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

ये फिल्म ऑस्कर योग्य 301 फिल्मों की सूची में हैं। द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने मंगलवार को यह सूची जारी की। उन्होंने बताया कि फाइनल नॉमिनेशन की घोषणा 24 जनवरी को की जाएगी।

द कश्मीर फाइल्स के फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ट्विटर के जरिए जानकारी दी कि द कश्मीर फाइल्स को अकादमी की पहली सूची में ऑक्सर 2023 के लिए चुना गया है। यह भारत की 5 फिल्मों में से एक है। मैं सभी को शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड अभिनेता पल्लवी जोशी, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार और अनुपम खेर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता श्रेणियों के लिए चुना गया है।

Exit mobile version