Site iconSite icon AR Live News

भारत-पाक बॉर्डर के पास खेत में पड़ी मिली 5 पैकेट हेराइन

drug smuggling bsf seized 5 packets of heroin drugs from indo pak borderdrug smuggling bsf seized 5 packets of heroin drugs from indo pak border

श्रीगंगानगर,(एआर लाइव न्यूज)। श्रीगंगानगर जिले के सुंदरपुरा गांव में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास खेत से मंगलवार को बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स बीएसएफ ने 5 पैकेट हेरोइन (drug smuggling) बरामद की है। खेत मालिक काम कर रहा था, तभी उसे पांच पैकेट दिखाई दिए, मामला संदिग्ध लगने पर उसने बीएसएफ को सूचना दी। जब्त हुई हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।

संदेह जताया जा रहा है कि पाकिस्तान की तरफ से तस्कर कोहरे का फायदा उठाकर ड्रॉन के जरिए मादक पदार्थों के पैकेट भारत-पाक बॉर्डर से सटे खेतों में गिरा रहे हैं, ताकि इधर से भारतीय तस्कर हेरोइन उठाकर ले जाएं। इंटरनेशलन स्मगलर्स हेरोइन, कोकेन जैसे मादक पदार्थों की इंटरनेशनल स्मगलिंग (drug smuggling) के लिए ये रास्ता अपना रहे हैं।

ड्रोन से इंटरनेशनल बॉर्डर पर तस्करी

बॉर्डर से नजदीक खेत में हेरोइन बरामद होने के बाद बीएसएफ भी अलर्ट मोड पर है और क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन लगाया जा रहा है। पांच दिन पहले भी बीएसएफ ने बॉर्डर से नजदीक एक खेत से हेरोइन (drugs) के 3 पैकेट बरामद किए थे।

यह भी पढ़ें : अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करों के हनी ट्रेप जाल में फंस रहे भारतीय युवा

बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तानी तस्करों ने हेराईन के ये पैकेट ड्रोन की मदद से बॉर्डर के इस पार खेत में डाल दिए होंगे। ताकि इधर भारतीय तस्कर यहां से ले जाएं। भारतीय तस्कर यहां पहुंचते, इससे पहले ही खेत मालिक की अलर्टनेस से बीएसएफ ने हेराईन के पैकेट बरामद कर लिए हैं। बॉर्डर पर लगातार अभियान स्तर पर चेकिंग की जा रही है।

Exit mobile version