Site iconSite icon AR Live News

अजमेर में पूर्व पार्षद की गोली मारकर हत्या

अजमेर,(एआर लाइव न्यूज)। अजमेर के पुष्कर में पूर्व पार्षद पलटन बाजार निवासी सवाई सिंह की शनिवार को गोली मार कर हत्या कर दी गयी। घटना के समय सवाई सिंह रिसोर्ट में थे। वहीं उनके साथ मौजूद एक अन्य साथी गोली लगने से घायल हैं।

जानकारी के अनुसार बासेली गांव में स्थित युवराज फोर्ट रिसोर्ट में सवाई सिंह और उनके साथी थे। इस दौरान रंजिश के चलते दूसरे पक्ष से उनका विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने सवाई सिंह और उनके साथ मौजूद व्यक्ति पर फायरिंग कर दी। सवाई सिंह के सिर में गोली लगी, वहीं एक अन्य साथी भी गोली लगने से घायल हो गया। दोनों को अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां सवाई सिंह की मौत हो गयी, वहीं घायल दूसरे व्यक्ति का इलाज जारी है।

Exit mobile version