Site iconSite icon AR Live News

अब ठंड से मिलेगी राहत: दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी के आसार

rajasthan udaipur winter weather update newsrajasthan udaipur winter weather update news

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में सर्दी के तेवर से प्रभावित लोगों को अब सर्दी और शीत लहर से राहत मिलने की उम्मीद हैं।

मौसम विभाग के अनुमान अनुसार एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। राज्य में चल रहे अति शीतलहर, घना कोहरा व शीतदिन के दौर से 8 जनवरी से राहत मिलने के प्रबल आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी दो-तीन दिन उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़,चूरू व आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि, मावठ होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं।

उदयपुर का न्यूनतम तापमान बढ़कर 5.8 डिग्री पर आया

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को बीकानेर व सीकर में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री दर्ज किया गया है। चूरु 1.0, फतेहपुर 0.7,अंता बारा 1.1, नागौर 1.7, वनस्थली 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। उदयपुर के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई हैं। उदयपुर का न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर शुक्रवार को 5.8 डिग्री पर आने से लोगों को सर्दी से एक बार राहत मिली हैं।

Exit mobile version