Site iconSite icon AR Live News

कांग्रेस ने 88 ब्लॉक अध्यक्ष और नियुक्त किए

Congress appointed block presidents in rajasthanCongress appointed block presidents in rajasthan

तीन दिन में ही 188 ब्लॉक अध्यक्षों की हुई नियुक्ति

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शुक्रवार को 88 ब्लॉक अध्यक्षों की दूसरी लिस्ट जारी की हैं। इससे पूर्व 4 जनवरी को 100 ब्लॉक अध्यक्षों की पहली लिस्ट जारी की गई थी।

तीन दिन में ही 188 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति होेने से प्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियों में और तेजी आने की उम्मीद बंधी हैं। जिलों में सबसे ज्यादा इंतजार जिलाध्यक्षों को लेकर बना हुआ हैं। ब्लॉक अध्यक्षों की दूसरी लिस्ट में भी उदयपुर शहर के ब्लॉक अध्यक्षों का नाम नहीं आने से दावेदारों में बेचेनी बढ़ने लगी है। माना जा रहा हैं कि अभी भी आम सहमति नहीं बनने से उदयपुर जिलो के ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं हो पायी हैं।

यह भी पढ़े : कांग्रेस में संगठनात्मक नियुक्तियों का नया दौर शुरू, 100 ब्लॉक अध्यक्ष बनाए

भींडर में खेमराज मीणा और वल्लभनगर में चंद्रप्रकाश मेनारिया ब्लॉक अध्यक्ष

शुक्रवार को जारी ब्लॉक अध्यक्षों की लिस्ट के अनुसार उदयपुर संभाग में बांसवाड़ा जिले में कुशलगढ़ ब्लॉक में रजनीकांत खाब्या व सज्जनगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष भारत सिंह लबाना को बनाया हैं। प्रतापगढ़ जिले में धरियावद में घनश्याम पूरी गोस्वामी, लसाड़िया में मनोज उपाध्याय, अरनोद में कैलाश चंद्र भाटी, प्रतापगढ़ में दिग्विजय सिंह पूरावत को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया हैं। राजसमंद जिले में नाथद्वारा में शंकरलाल जाट भीम में अमर सिंह, देवगढ़ में नेनाराम गुर्जर, खमनोर में केशर सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया हैं। उदयपुर जिले में भींडर में खेमराज मीणा को और वल्लभनगर में चंद्रप्रकाश मेनारिया को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई हैं।

Exit mobile version