Site icon AR Live News

मेरा बस चले.. तो रेपिस्ट, गैंगस्टर्स और ऐसे अपराधियों के बाल कटवाकर पब्लिक परेड कराऊँ : सीएम गहलोत

cm ashok gehlot statement on rajasthan acb order
एसीबी से जारी हुए आदेश पर बवाल : सीएम गहलोत ने कहा भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी का नाम लिखने फोटो छापने के लिए मीडिया स्वतंत्र है और एसीबी से जारी हुए आदेश के बारे में वे पता करेंगे कि यह कैसे हुआ।

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के प्रति सख्त रवैया जताया और घृणित अपराधों में लिप्त अपराधियों के लिए भी कड़ा संदेश दिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बोले कि “मेरा बस चले तो मैं रेप करने वाले, गैंगस्टर्स और ऐसे घृणित अपराधों के आरोपियों के बाल कटवा कर इन्हें मार्केट में घुमाऊँ, इनकी पब्लिक परेड करवाऊँ। जब जनता देखेगी कि ये रेपिस्ट आदमी है, तो ऐसे कृत्य करने से पहले कोई भी डरेगा।

वीडियो : रेपिस्ट और भ्रष्टाचारियों के लिए क्या बोले मुख्यमंत्री गहलोत..

एसीबी महानिदेशक का कार्यभार संभाल रहे एडीजी हेमंत प्रियदर्शी द्वारा बुधवार को जारी किए गए आदेश “जिसमें लिखा था कि एसीबी की ओर से किसी भी ट्रेपशुदा (रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए आरोपी) या संदिग्ध आरोपी का नाम और फोटो तब तक मीडिया या अन्य किसी व्यक्ति व विभाग मे सार्वजनिक वायरल नहीं की जाएगी, जब तक कि उसका न्यायालय की ओर से दोष सिद्ध नहीं हो जाता।”

इस आदेश के संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सवाल पूछे गए तो उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के तीन जजों की बैंच द्वारा जारी किए गए एक आदेश का हवाला देते हुए कहा कि एसीबी डीजी ने यह आदेश सुप्रीम कोर्ट की आदेश की पालना में जारी कर दिया होगा। मैं जयपुर पहुंचकर इस आदेश को देखुंगा कि यह कैसे हुआ है।

सीएम गहलोत ने कहा कि एसीबी की ट्रेप कार्यवाही में पकड़े गए भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी का नाम, फोटो छापने के लिए मीडिया पूरी तरह स्वतंत्र है। मीडिया पर कोई बंदिश नहीं है, वो जो चाहें वो छापें। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ और अधिक मजबूती के साथ छापे पड़ेंगे, भ्रष्टाचारियों के प्रति सरकार का रवैया जीरो टॉलरेंस का ही रहेगा। एसीबी ने जितना काम राजस्थान में किया है, हिंदुस्तान में किसी ने नहीं किया होगा।

Exit mobile version