Site iconSite icon AR Live News

लेकसिटी कंपकपाई, दिन का तापमान भी गिरा

udaipur weather update day temperature go down people feel coldudaipur weather update day temperature go down people feel cold

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जनवरी के पहले सप्ताह में ही लेकसिटी में सर्दी के तेवर तेज हो गए है। उदयपुर में रात के तापमान कमी आने के साथ ही दिन के तापमान में करीब तीन डिग्री की कमी आने और ठंडी हवा चलने से बुधवार को सर्दी का असर एकदम बढ़ गया हैं।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को उदयपुर का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा जबकि अधिकतम तापमान 18.7 रहा। एक दिन पहले न्यूनतम तापमान 7.2 और अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री रहा था। बुधवार को सुबह से ही उदयपुर में सर्द हवा का दौर भी बना रहने से ठिठुरन और बढ़ गई है। इसके चलते शाम होते होते बाजारों में लोगो की चहल पहल काफी कम हो गई है।

उदयपुर सहित प्रदेश में कई जगह शीत लहर के बीच कड़ाके की ठंड से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आ रहा है। माउंट आबू में अभी से सुबह के समय बर्फ जमी नजर आने लगी है। तेज ठंड से बचने के लिए कई लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं। प्रदेश में कई जगह कोहरे के कारण यातायात पर भी असर नजर आ रहा है। बुधवार को जयपुर, बीकानेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ भागों में घना कोहरा दर्ज किया गया है। शीत लहर के साथ साथ कुछ जगह पाला पड़ना भी शुरू हो गया है।

उदयपुर में तापमान की स्थिति

Exit mobile version