Site iconSite icon AR Live News

खांजीपीर में पेंट-कलर और थिनर गोदाम में भीषण आग, बाहर खड़ीं दो कार भी जली

fire accident in godown residensial area khanjipeer in udaipur rajasthan newsfire accident in godown residensial area khanjipeer in udaipur rajasthan news

आवासीय कॉलोनी में गोदाम

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर ही घनी आबादी बस्ती खांजीपीर में मस्जिद के पास कलर-पेंट और थिनर के गोदाम में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गयी। गोदाम के बाहर खड़ी कार भी चपेट में आ गयी। सूचना मिलते ही दमकल मौके पर पहुंची, करीब 7 दमकल आग बुझाने में जुटीं रहीं।

गोदाम के पास मस्जिद और अन्य घर भी हैं, ऐसे में पुलिस ने एहतियातन मस्जिद में रखी गैस टंकियां सुरक्षित स्थान पर रखवायीं, आस-पास रखीं बाइक और कार हटवायीं। फायर ऑफिसर शिवराम मीणा के नेतृत्व में दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। आग की सूचना पर कलेक्टर ताराचंद मीणा, नगर निगम आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

आयुक्त हिम्मत सिंह बारहठ ने बताया कि आवासीय क्षेत्र में कलर पेंट, थिनर या ज्वलनशील पदार्थ का गोदाम बना होना गैर कानूनी है, नगर निगम से इस तरह की कोई अनुमति नहीं थी। ऐसे में मामले की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की टीम पुलिस के साथ मिलकर क्षेत्र में चेकिंग भी करेगी, ताकि किसी और ने इस तरह के गोदाम बना रखे हैं तो उन्हें बंद करा, कार्रवाई की जा सके। अभी निगम की फायरब्रिगेड टीम गोदाम में लगी आग पर काबू करने के प्रयास कर रही है।

30 से अधिक राउंड लगाए 7 दमकलों ने

फायर ऑफिसर ने बताया कि मौके पर आग बुझाने में 7 दमकलें लगी हुई हैं। 7 दमकल पानी भरकर लाने के लिए करीब 30 से अधिक राउंड लगा चुकी हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी जारी है। हालां कि ज्यादातर आग पर काबू पाया जा चुका है।

Exit mobile version