Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में दो दिवसीय राजस्थान मेगा जॉब फेयर बुधवार से

mega job fair in udaipurmega job fair in udaipur

70 कंपनियों द्वारा एक ही जगह 15 हजार नौकरियों के दिए जाएंगे अवसर

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के मकसद से उदयपुर में दो दिवसीय राजस्थान मेगा जॉब फेयर का शुभारंभ बुधवार सुबह 9.30 बजे सुखाड़िया सर्किल के समीप स्थित रेलवे ट्रेनिंग ग्राउंड में होगा। जयपुर और बीकानेर में सफल आयोजन के बाद उदयपुर में यह आयोजन हो रहा हैं।

मेला दोनों दिन सुबह 9.30 बजे शुरू होकर देर शाम तक चलेगा और बेरोजगारों को राहत दी जाएगी। कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की आयुक्त रेणु जयपाल और कलेक्टर ताराचंद मीणा ने मंगलवार को तैयारियों का जायजा लेकर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। यहां पर बेरोजगारों को पंजीयन, उनके साक्षात्कार की व्यवस्थाओं सहित जॉब लेटर मुहैया करवाने के लिए स्थापित किए जाने वाले स्टॉल्स के बारे में जानकारी लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। दूसरे दिन गुरुवार को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी मेगा जॉब फेयर में आएंगे और युवाओं को जॉब लेटर से लाभान्वित करेंगे। मेगा जॉब फेयर में आने वाले व्यक्तियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अधिकारियों की पार्किंग फील्ड क्लब एवं केंडीडेट्स की पार्किंग पुलां रोड स्थित जनक वाटिका तथा राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय पुलां में रहेगी।

जॉब फेयर में पंजीकरण करने यहाँ क्लिक करे

https://rajasthan.rozgaarmela.com/Udaipur/Candidate/Candidate-Registration

अब तक 35 हजार व्यक्तियों ने कराया पंजीयन

संयुक्त श्रम आयुक्त संकेत मोदी ने बताया कि मेगा जॉब फेयर में 15000 नौकरियों के अवसर 70 से अधिक कंपनियों द्वारा प्रदान किए जा रहे हैं जिनके लिए करीब 35000 प्रार्थियों ने अब तक ऑनलाइन पंजीयन कराया है। उन्होंने बताया कि जो व्यक्ति ऑनलाइन पंजीयन नहीं करवा पाए हैं उनके लिए मौके पर ही ऑफ़लाइन पंजीयन की सुविधा दी गई है। ऐसे व्यक्ति वहीं रजिस्ट्रेशन काउंटर पर अपना पंजीयन करवा कर जॉब फेयर में शामिल हो सकते हैं।

कई ग्रुप और कंपनियां होेंगे फेयर में शामिल

मेगा जॉब फेयर में देश की कई प्रमुख कंपनियां रोजगार के अवसर दे रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से अदानी पावर, आर्कगेट, अनुपमा फायनेंस, चॉइस फिनसर्व, कॉसमॉस मेनपावर, ई.कनेक्ट सोल्यूशन, हीरो मोटोकॉर्प, आईनॉक्स लेजर लिमिटेड, एचआरएच ग्रुप, जेके सीमेंट, पेटीएम, क्वेस को लिमिटेड, रेडिसन ब्लू, उदयपुर सीमेंट वर्क्स सहित 70 बड़ी कंपनियां शामिल होंगी। इन कंपनियों द्वारा दसवीं पास से लगाकर एमबीए, एमटेक एसएससी सहित विभिन्न प्रकार की उच्च स्तरीय योग्यताधारियों तक सभी के लिए रोजगार के अवसर दिए जाएंगें।

Exit mobile version