Site iconSite icon AR Live News

विधायकों के इस्तीफे मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई: स्पीकर 10 दिनों में स्पष्ट करें उनका निर्णय

rajasthan high court on MLA Resignationrajasthan high court on MLA Resignation

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान सरकार के विधायकों के इस्तीफे देने के मामले पर आज हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) को आदेश दिए हैं कि स्पीकर अगले 10 दिनों में उनका स्टैंड/निर्णय स्पष्ट करें। मामले की अगली सुनवाई 16 जनवरी को होगी।

सितंबर 2022 माह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक विधायकों ने स्पीकर सीपी जोशी को उनके इस्तीफे सौंप दिए थे। स्पीकर सीपी जोशी द्वारा विधायकों के इस्तीफे पर कोई निर्णय नहीं लेने पर बीजेपी विधायक राजेन्द्र राठौड़ ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी।

आज सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने कहा विधायकों ने इस्तीफे वापस ले लिए हैं, ऐसे में उन पर स्पीकर द्वारा निर्णय लेने की कोई आवश्यकता नहीं है।

इस पर याचिकाकर्ता की ओर से दलील पेश की गयी कि प्रस्तुत किए गए इस्तीफों को वापस नहीं लिया जा सकता है, ऐसे में स्पीकर को निर्णय लेना जरूरी है। यह दलील भी पेश की गयी कि महाधिवक्ता स्पीकर की ओर से प्रतिनिधित्व नहीं दे सकते हैं, क्यों कि स्पीकर का पद सरकार से स्वतंत्र है और महाधिवक्ता सरकार का प्रतिनिधित्व करते हैं।

दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कोर्ट ने निर्देश दिए कि इस मुद्दे पर स्पीकर अगले 10 दिन में इस पर फैसले से अवगत करवाने को कहा है।

Exit mobile version