Site icon AR Live News

मॉर्निंग वॉक पर निकले बच्चों को तेज रफ्तार वैन ने कुचला: देलवाड़ा थानेदार के बेटे की मौत

nagar nigam

हादसे में तीन बच्चों सहित 4 घायल

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। डबोक थाना क्षेत्र के नांदवेल गांव में मंगलवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले बच्चों को तेज रफ्तार में आयी वैन ने कुचल दिया। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गयी, वहीं तीन बच्चों सहित 4 लोग घायल हैं। मृतक बच्चा 15 वर्षीय कृष्णकांत देलवाड़ा थाने के एसएचओ उदयलाल का पुत्र है।

डबोक थाने के एएसआई लक्ष्मणलाल ने बताया कि हादसे में बिजनवास निवासी कृष्णकांत 15 पुत्र उदयलाल की मौत हुई है। वहीं कृष्णकांत के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले नांदवेल निवासी अन्य बच्चे 12-13 वर्षीय भूपेश, गणेश, गोविंद और 25 वर्षीय लालूराम घायल हैं। कृष्णकांत विंटर वेकेशन होने से नांदवेल स्थित नानी के घर घूमने आया था।

आज सुबह वह मॉर्निंग वॉक पर निकला था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आयी वैन ने सभी को चपेट में ले लिया। हादसे में सभी लोग गंभीर घायल हो गए, राहगीरों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। एमबी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान कृष्णकांत की मृत्यु हो गयी, वहीं अन्य का उपचार जारी है।

Exit mobile version