Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री व फतेहपुर सीकर में माइनस 1.5 डिग्री

udaipur winter tempreture in decemberudaipur winter tempreture in december

झीलों की नगरी में बीती रात इस सीजन की रही सबसे सर्द रात

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नए साल की शुरूआत से पहले झीलों की नगरी में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया हैं। उदयपुर में रात का तापमान गिरकर 5 डिग्री पर आने से शाम होते होते बाजारों मेें भी असर नजर आने लगा हैं। उदयपुर में 22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री रहा था। उसके बाद से गिरावट का दौर बना हुआ हैं।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार की रात उदयपुर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि उदयपुर के औसत न्यूनतम तापमान से 3 डिग्री नीचे हैं। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस था। रात के तापमान के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट आने से ठिठुरन बढ़ गई हैं। आमजन पर इसका असर नजर आने लगा हैं और शाम होते होते बाजारों में लोगों की आवाजाही भी कम होने लगी हैं। उदयपुर सहित प्रदेश के कई अन्य शहरों में भी सर्दी तेज हो चुकी हैं। बीती रात फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री जबकि चूरू में 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

प्रदेश में कई जगह ठिठुरन का असर

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को सीकर, चूरू, झुंझुनूं व करौली जिलों में न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया है। सबसे कम तापमान फतेहपुर सीकर में माइनस 1.5 डिग्री रहा जबकि चूरू में 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर व चूरु जिलों में कहीं-कहीं घना कोहरा भी दर्ज किया गया है।

जनवरी के पहले सप्ताह में सर्दी का असर और तेज हो सकता

मौसम विभाग के अनुसार कोल्ड वेव, सीवियर कोल्ड वेव, घना कोहरा व पाला पड़ने की परिस्थिति अगले 24 घंटों तक बनी रहेगी। 28 दिसंबर से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 28 दिसंबर से राज्य में घना कोहरा में भी कमी आने की संभावना है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में एक और नया कोल्ड वेव का स्पेल शुरू होने की प्रबल संभावना है।

Exit mobile version