उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। एमबी कॉलेज ग्राउंड पर चल रही नागदा ब्राह्मण समाज की 19वीं क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 के तीसरे दिन गुरूवार को 3 क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले हुए।
टेकरी स्टेटमैन टीम ने क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम को 8 विकेट से हराया।दूसरे मुकाबले में रवि चैंपियन की टीम ने शानदार प्रदर्शन को बरकरार रखते हुए नागदा यूथ इलेवन को 7 विकेट से हराया। तीसरा मुक़ाबला मेवाड़ इलेवन बनाम किंग इलेवन संतोषनगर के मध्य हुआ। जिसमे मेवाड़ इलेवन की टीम ने 32 रनों से जीत हासिल की।
मावली विधायक जोशी भी प्रतियोगिता स्थल पहुंचे
प्रतियोगीता का सेमी फ़ाइनल मुक़ाबला शुक्रवार को टेकरी स्टेटमेन बनाम रवि चैम्पियन के बीच होगा। शुक्रवार को हुए मुकाबले के समय मावली विधायक धर्मनारायण जोशी भी प्रतियोगिता स्थल पहुंचे। इससे पूर्व गुरूवार को 6 मुकाबले हुए थे। नागदा युवा मंच के युवाओं सहित समाज के कई जागरूक नागरिक प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए व्यवस्था में सहयोग दे रहे हैं।

