Site iconSite icon AR Live News

खनिज संपदा की उपलब्धता, मांग व आपूर्ति की बनेगी जिलावार सर्वे रिपोर्ट

Mines Department RajasthanMines Department Rajasthan

एसीएस माइंस ने आगामी फरवरी तक रिपोर्ट तैयार करने के दिए निर्देश

21 दिन के लिए पब्लिक डोमेन पर होगी अपलोड

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य में खनि संपदा की संभावनाए उपलब्धता, मांग व आपूर्ति के लिए खान विभाग द्वारा सभी जिलों में सर्वे कराया जाएगा। कुछ जिलों में इसका काम भी शुरू हो गया हैं।

अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि जिला स्तरीय डिस्ट्रिक सर्वे रिपोर्ट तैयार होने पर संबंधित जिलों के जिला कलेक्टर को प्रस्तुत की जाएगी। जनसाधारण की जानकारी व प्रतिक्रिया के लिए यह रिपोर्ट 21 दिन के लिए वेबसाइट पर पब्लिक डोमेन पर भी प्रदर्शित की जाएगी। इसके बाद जिला कलक्टर की अनुशंषा के बाद स्टेट एनवायरमेंट इंपेक्ट एसेसमेंट ऑथोरिटी द्वारा स्टेट लेवल एक्सपर्ट अप्रेजल कमेटी से परीक्षण के बाद अनुमोदन की जा सकेगी। जिलावार रिपोर्ट फरवरी तक तैयार कर संबंधित जिला कलक्टर को प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला वार रिपोर्ट बनने से यह होगा फायदा

इस रिपोर्ट में जिले में उपलब्ध समस्त संभावित खनिज संपदाए उपलब्धता व खनिजों के भंण्डार का आकलन किया जा सकेगा वहीं संबंधित खनिज की मांग व आपूर्ति की संभावनाओं का भी आंकलनहोगा। वर्तमान में जारी खनन गतिविधियों के साथ ही भविष्य की खनन संभावनाओं का भी पता लगाया जा सकेगा। इससे खनन खोज व खनन कार्य को गति मिलेगी वहीं पर्यावरणीय संतुलन को भी ध्यान में रखा जा सकेगा।

निदेशक माइंस संदेश नायक ने बताया कि राज्य में डिस्ट्रिक सर्वे रिपोर्ट तैयार करने का काम शुरु हो चुका है। सभी जिलों की रिपोर्ट फरवरी तक तैयार करवाई जा रही है। टोंक, भीलवाड़ा,अजमेर, चित्तोडगढ़, राजसमंद जिलों की डिस्ट्रिक सर्वे रिपोर्ट लगभग तैयार हो गई हैं।अन्य जिलों में भी कार्य आरंभ हो गया है। माइंस विभाग स्तर पर डिस्ट्रिक सर्वे रिपोर्ट तैयार करवाने व मॉनिटरिंग के लिए अतिरिक्त निदेशक बीएस सोढ़ा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

Exit mobile version