Site iconSite icon AR Live News

नागदा ब्राह्मण समाज की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

nagda brahman samaj cricket competitionnagda brahman samaj cricket competition

पहले दिन हुए तीन मुकाबले

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नागदा ब्राह्मण समाज की 19वीं क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को एमबी खेल मैदान पर हुआ। इस प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग ले रही हैं।

नागदा समाज मंगरा चौखला अध्यक्ष गणेश नागदा ने बताया कि विप्र फाउंडेशन जॉन 1 अध्यक्ष केके शर्मा व अन्य अतिथियों ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहले दिन हुए तीन मुकाबलों में पहला मुकाबला मेवाड़ बनाम गुडेल टीम के मध्य हुआ। इसमें मेवाड़ टीम विजेता रही। दूसरा मुकाबला खरका बनाम राडाजी क्लब भैंसड़ा के मध्य हुआ, जिसमें खरका टीम 45 रन से विजय रही।

तीसरा मुकाबला : एमसीसी मेवल टीम 8 विकेट से विजेता रही

तीसरा मुकाबला लोयरा बनाम एमसीसी मेवल के मध्य हुआ जिसमें एमसीसी मेवल टीम 8 विकेट से विजेता रही। उद्घाटन अवसर पर प्रमोद पालीवाल, विप्र फाउंडेशन प्रदेश सचिव नरेंद्र पालीवाल, हिम्मत नागदा, राजकुमार मेनारिया, नानालाल नागदा,नागदा समाज के मंगरा उपाध्यक्ष नीरज नागदा, शंकर लाल देवीलाल, रोनित, मीठालाल व जयदीप सहित समाज के कई लोग मौजूद थे।

Exit mobile version