Site iconSite icon AR Live News

कांकरोलीः श्रीमद भागवत कथा महोत्सव 5 जनवरी से

Shrimad Bhagwat Katha mahotsav in Kankroli from January 5Shrimad Bhagwat Katha mahotsav in Kankroli from January 5

द्वारिकाधीश मंदिर में पोस्टर का हुआ विमोचन

राजसमंद,(एआर लाइव न्यूज)। कांकरोली में आगामी पांच जनवरी से होने वाले अष्टोतर शत् (108)श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास प्रभु द्वारकाधीश मंदिर में पोस्टर का विमोचन हुआ।

द्वारिकाधीश मंदिर परिसर में मंदिर अधिकारी भगवती लाल पालीवाल ने पोस्टर का विमोचन किया और कहा कि धर्म-अध्यात्म के प्रति चेतना के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। इस दौरान उन्होंने श्रीधाम वृन्दावन से आए भागवताचार्य ललित शरण महाराज का प्रसाद एवं बीड़ा भेंट कर स्वागत किया।

राजेश जड़िया एवं लक्ष्मीलाल ईनाणी ने आयोजन सम्बन्धी जानकारी देते हुए बताया कि 5 से 11 जनवरी तक कांकरोली बस स्टेण्ड के पास जड़िया कॉम्पलेक्स स्थित राजमंदिर वाटिका में यह आयोजन होगा। पोस्टर विमोचन के दौरान द्वारकाधीश मंदिर के सहायक अधिकारी गणेश लाल सांचीहर, समाधानी राजकुमार गौरवा, समाजसेवी प्रहलाद मून्दड़ा, लक्ष्मीलाल ईनाणी, बालमुकुन्द काबरा, राजेश जड़िया, अंजनी कुमार चंडक सहित कई धर्मप्रेमी उपस्थित थे।

4 जनवरी को निलेगी कलश यात्रा

4 जनवरी को दोपहर साढ़े तीन बजे द्वारकाधीश मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी और 5 जनवरी से कथा का शुभारंभ होगा। प्रतिदिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक 108 ब्राह्मण श्रीमद् भागवत का मूल पारायण करेंगेए जबकि दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक महाराज संगीतमय शैली में कथा श्रवण कराएंगे।

Exit mobile version