Site iconSite icon AR Live News

थाईलैंड की खाड़ी में नौ सेना का जहाज डूबा: 31 लोग लापता, 75 को रेस्क्यू किया

Thai Navy ship sinks in Gulf of Thailand 31 people missing 75 rescuedThai Navy ship sinks in Gulf of Thailand 31 people missing 75 rescued

एआर लाइव न्यूज। थाईलैंड में थाई सेना का एचटीएमएस सुखोथाई जहाज रविवार देर रात थाईलैंड की खाड़ी में दक्षिण-पूर्वी तट से करीब 37 किलोमीटर दूर समुद्री लहरों की चपेट में आने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 31 लोग सोमवार सुबह तक लापता थे, जबकि 75 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार दक्षिणी थाईलैंड के कई इलाके हाल के दिनों में तूफान और बाढ़ की चपेट में आए हैं। इन्हीं समुद्री लहरों की चपेट में आने से एचटीएमएस सुखोथाई जहाज के ऑपरेटिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया, इससे चालक दल जहाज से नियंत्रण खो बैठा और जहाज पलट कर डूब गया। हादसे के समय जहाज में करीब 106 लोग सवार थे।

थाई नेवी द्वारा जारी की गयी तस्वीरों के अनुसार जहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कुछ नाविकों ने लाइफ बोट में कूदकर जान बचाई, हादसे में 75 लोगों को बचा लिया गया है। हालां कि 31 लोग अभी भी लापता हैं। नौसेना के एक बयान के अनुसार खोज और बचाव अभियान में दो सीहॉक हेलीकॉप्टर, दो फ्रिगेट सहित अन्य जहाज लगे हुए हैं।

Exit mobile version