Site iconSite icon AR Live News

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव

himachal pradesh cm sukhvinder singh test positive for covid 19himachal pradesh cm sukhvinder singh test positive for covid 19

एआर लाइव न्यूज। हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सुखविंदर सिंह इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं और उनका प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट करने का कार्यक्रम था। पीएम मोदी से मुलाकात से पहले उनका दिल्ली में कोरोना टेस्ट किया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।

दिल्ली दौरे से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। भारत जोड़ो यात्रा में सीएम सुक्खू के अलावा डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह समेत हिमाचल कांग्रेस के सभी विधायक शामिल हुए थे।

सरकार बनने के बाद 22 दिसंबर से शुरू होना है पहला विधानसभा सत्र

सीएम सुखविंदर सिंह को आज पीएम मोदी से शिष्टाचार भेंट करने के बाद वापस हिमाचल प्रदेश लौटना था। हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों सरकार बनने के बाद 22 दिसंबर से पहला विधानसभा सत्र शुरू होना है। लेकिन इससे पहले ही सीएम सुखविंदर की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गयी। ऐसे में फिलहाल वे दिल्ली में ही रहेंगे।

Exit mobile version