Site iconSite icon AR Live News

श्रीमद्भागवत गीता में छिपा है सफलता का राज: रोली अग्रवाल

motivational seminar for young entrepreneurs IAS rolee agarwal success mantra of geeta in jaipurmotivational seminar for young entrepreneurs IAS rolee agarwal success mantra of geeta in jaipur

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। श्रीमद्भागवत गीता में छिपा है सफलता का राज, यह कहना है आयकर विभाग की प्रिंसिपल कमिश्नर रोली अग्रवाल का, मौका था प्रदेश के युवा उद्यमियों के लिए आयोजित हुई मोटिवेशनल सेमिनार का।

सीआईआई की युवा विंग द्वारा जयपुर के एक प्रतिष्ठित होटल में आयोजित सेमिनार में उपस्थित यंग एंटरप्रोन्योर्स को संबोधित करते हुए रोली अग्रवाल ने कहा कि विफलताओं से भागे नहीं, मुकबला करें। उन्होंने कहा कि कार्य करने से पहले का डर, विफलता का डर आपको आगे बढ़ने से रोकेगा, इसलिए यदि आप सही लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हो तो आप श्रीमद्भागवत गीता के संदेश को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ो, सफलता आगे बढ़कर आपका स्वागत करेगी।

बॉलीवुड फिल्मों और गीतों में हैं गीता का ज्ञान

डॉ. रोली अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि बॉलीवुड की फिल्मों के अनेक गानें श्रीमद्भागवत गीता का संदेश देते हैं। धुंध फिल्म का गाना एक धुंध में आना है, एक धुंध में जाना है। देखा जाए तो फिल्मों में निराशा से घिरा हीरो होता है, फिर भगवान श्री कृष्ण की तरह मोटिवेट करने वाले गुरु या अन्य का प्रवेश होता है और उसके बाद हीरो सब बाधाओं को दूर कर सफलता प्राप्त करता है।

गीत जिंदगी की यही रीत है, हार के बाद बड़ी जीत है, थोड़े आंसू है तो थोड़ी खुशी है। इसके साथ ही मिल्खा सिंह फिल्म के गीत के माध्यम से यह बताने का प्रयास किया कि यह गाने और इसी तरह के बॉलीवुड की फिल्मों के गाने श्रीमद्भागवत गीता के संदेश को व्यक्त करते हैं। रोली अग्रवाल ने युवाओं को स्पष्ट संदेश दिया कि बिना किसी भय के पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर सफल उद्यमी बनने के साथ ही देश के विकास में भागीदार बने।

इस अवसर पर उमेश माहेश्वरी ने भी युवा उद्यमियों को जाने माने सफल व्यक्तियों से प्रेरणा लेते हुए आगे बढ़ने का मैसेज दिया। इस मौके पर सीआईआई के नितिन गुप्ताए सीआईआई के यंग इंडियंस जयपुर चैप्टर के राहुल सिंघीए गौरव बंसल आदि ने भी संबोधित किया।

Exit mobile version