Site iconSite icon AR Live News

भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे: जयपुर में बोले राहुल गांधी- युद्ध की तैयारी कर रहा है चीन

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही भारत जोड़ो यात्रा ने शुक्रवार को 100 दिन पूरे कर लिए। इसके साथ ही राहुल गांधी की इस यात्रा ने राजस्थान की राजधानी जयपुर में प्रवेश कर लिया हैं। जयपुर में राहुल गांधी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की और पत्रकारों के सवालों के बेवाकी से जवाब दिए।

पत्रकार वार्ता में क्या बोले राहुल गांधी..विस्तार से देखें वीडियो

चीन मुद्दे पर बोले राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा केंद्र सरकार चीन मुद्दे को नजरअंदाज कर रह है। इस मुद्दे को छुपाया जा रहा है। चीन युद्ध की तैयारी कर रहा है और देश की सरकार सोई हुई है।

दौसा से जयपुर पहुंचा कारवां

दौसा जिले से आगे बढ़ी यात्रा में हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सुक्खू भी शामिल हुए। इनके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट सहित कई नेता भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में कदम मिलाए आगे बढ़ते नजर आए। इस दौरान बीच रास्ते में जगह जगह कार्यकर्ताओं का रैला भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होता रहा।

विधायक और कांग्रेस नेताओं की सक्रियता बढ़ती जा रही

जैसे जैसे राहुल गांधी की यात्रा आगे बढ़ रही हैं वैसे वैसे उस क्षेत्र के विधायक और कांग्रेस नेताओं की सक्रियता बढ़ती जा रही है। हर कोई इस कोशिश में है कि उसके क्षेत्र से भारत जोड़ो यात्रा सफलता पूर्वक निकल जाए। वर्तमान में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार है ऐसे में राहुल गांधी की इस यात्रा से जुड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी बड़ा एक्टिव नजर आ रहा हैं।

Exit mobile version