Site iconSite icon AR Live News

कानोड़ नगर पालिका अध्यक्ष, उसका पति और उपाध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB arrest kanod nagar palika chairman her husband and vice chairman for taking bribe in udaipurACB arrest kanod nagar palika chairman her husband and vice chairman for taking bribe in udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने गुरूवार को उदयपुर के कानोड़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष चंदा मीणा, उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह बाबेल और अध्यक्ष पति सत्यनारायण मीणा को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी को परिवादी ने शिकायत दी गई कि उसके द्वारा नगर पालिका कानोड़ में सप्लाई की गयी सामाग्री के बिल पास करने की एवज में पालिका अध्यक्ष चंदा मीणा, अध्यक्ष पति सत्यनारायण 30 हजार रूपये की रिश्वत मांग रहे हैं और रिश्वत नहीं देने पर भुगतान राशि अटका कर परेशान किया जा रहा है। वहीं नगर पालिका उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह बाबेल ने नगर पालिका में पूर्व में किये सैल्फी पॉइंट व ओपन जिम के कार्य के बिल पास करने की एवज में कमीशन के रूप में 40 हजार रूपये रिश्वत परिवादी से मांगी है।

एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया, रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने पर आज एसीबी टीम कानोड़ पहुंची। आज गुरूवार को एसीबी टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष चंदा मीणा और उसके पति सत्यनारायण मीणा को परिवादी से 30 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

नगर पालिका उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह बाबेल ने परिवादी द्वारा नगर पालिका कानोड़ में पूर्व में किये सैल्फी पॉइंट व ओपन जिम के कार्य के बिल पास करने की एवज में कमीशन के रूप में 40 हजार रूपये रिश्वत राशि की मांग की थी और कुछ राशि प्राप्त भी कर चुका था। ऐसे में एसीबी टीम ने नगर पालिका उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह बाबेल को भी गिरफ्तार किया है।

Exit mobile version