राजस्थान लोक सेवा आयोग ने घोषित की तारीख
जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक(माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 2022 आगामी 21 दिसंबर से 27 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।
आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा एसएसओ पोर्टल में लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल में उपलब्ध नोटिफिकेशन लिंक के द्वारा परीक्षा के लिए आवंटित जिले की जानकारी प्राप्त की जा सकेगी। प्रवेश-पत्र परीक्षा तिथि से 4 दिन पूर्व आयोग वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इस अनुसार अभ्यर्थी यथाशीघ्र प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर लेवें। प्रत्येक प्रश्न-पत्र के लिए अलग-अलग प्रवेश-पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा।
प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन.पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ठ कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश.पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के नियत समय से 1 घंटा पूर्व परीक्षा केंद्र पर आवश्यक रूप से उपस्थित होना होगा।
मूल फोटो पहचान-पत्र आवश्यक
अटल ने बताया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्राथमिकता से मूल आधार कार्ड लेकर उपस्थित होना होगा। आधार कार्ड नहीं होने की स्थिति में अन्य मूल फोटो युक्त पहचान.पत्र यथा मतदाता पहचान.पत्रए पासपोर्टए ड्राइविंग लाइसेंस आदि लेकर उपस्थित हो सकते हैं। मूल फोटो युक्त पहचान-पत्र के अभाव में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आयोग द्वारा कोरोना संक्रमित अभ्यर्थियों की परीक्षा हेतु पृथक से व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए कोरोना संक्रमित अभ्यर्थी को परीक्षा दिनांक से एक दिन पूर्व सायं 4 बजे तक कोरोना संक्रमण संबंधी रिपोर्ट मय अन्य दस्तावेज ईमेल examplanning.rpsc@rajasthan.gov.in पर सूचित करना आवश्यक होगा। निर्धारित अवधि में सूचना प्राप्त होने पर आयोग द्वारा कोरोना संक्रमण से ग्रसित अभ्यर्थियों के लिए व्यवस्था की जा सकेगी।
8 विभिन्न विषयों के 9760 पद
8 विभिन्न विषयों के कुल 9760 पदों के लिए आयोजित होने वाली इस परीक्षा के सुगम संचालन के लिए आयोग द्वारा विषयों को 3 ग्रुपों(ए से सी) में बांटा गया है। निर्धारित कार्यक्रमानुसार ग्रुप-ए की परीक्षा के तहत 21 दिसंबर 2022 को प्रातः 9 से 11 बजे तक सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान, दोपहर 2 से 4.30 बजे तक सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी। 22 को प्रातः 9 से 11 बजे तक ग्रुप बी में सम्मिलित विषयों के सभी अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान परीक्षा तथा 2 से 4.30 बजे तक हिन्दी की परीक्षा होगी।
आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि 23 दिसंबर को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक अंग्रेजी एवं दोपहर 2 से 4.30 बजे तक उर्दू की परीक्षा होगी। 24 दिसंबर को प्रातः 9 से 11 बजे तक ग्रुप-सी में सम्मिलित विषयों के सभी अभ्यर्थियों की सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान परीक्षा तथा दोपहर 2 से 4.30 बजे तक विज्ञान के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। 26 दिसंबर को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक संस्कृत व दोपहर 2 से 4.30 बजे तक गणित की परीक्षा होगी। पंजाबी विषय की परीक्षा 27 दिसंबर को प्रातः 9 से 11.30 बजे तक होगी।

