Site iconSite icon AR Live News

दिल्ली में स्कूल छात्रा पर एसिड अटैक

acid attack on 17 year old girl student in delhiacid attack on 17 year old girl student in delhi

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। देश की राजधानी दिल्ली में द्वारका के उत्तम नगर के पास स्कूल जा रही एक छात्रा पर एसिड अटैक की घटना हुई है। बाइक सवार ने 17 वर्षीय छात्रा पर तेजाब जैसे पदार्थ फेंका। घटना में बाद छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां स्थिति गंभीर होने से उसे सफदरजंग अस्पताल रैफर किया गया।

पुलिस ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। घटना सुबह करीब सुबह साढ़े सात बजे की है। छात्रा उसकी छोटी बहन के साथ स्कूल जा रही थी। छात्रा घर से कुछ दूर ही पहुंची थी, बाइक पर आए दो युवकों ने छात्रा पर एसिड जैसा पदार्थ फेंका, जिससे वह बुरी तरह झुलस गयी। छात्रा पर हुए हमले के तुरंत बाद साथ मौजूद छोटी बहन भागकर घर पहुंची और परिजनों को बताया। इसके बाद परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर गए।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। घटनाक्रम का एक सीसीटीवी फुटेज वायरल भी हो रहा है।

Exit mobile version