Site iconSite icon AR Live News

हमारे जवानों ने दिखाई दृढ़ता,पीछे हटने को मजबूर हुए पीएलए सैनिक: राजनाथ सिंह

Defense Minister Rajnath Singh gave information in Lok Sabha on Tawang disputeDefense Minister Rajnath Singh gave information in Lok Sabha on Tawang dispute

तवांग झड़प पर रक्षा मंत्री ने लोकसभा में दी जानकारी

नई दिल्ली (एआर लाइव न्यूज)। अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में 9 दिसंबर को भारत और चीन के जवानों के बीच हुई झड़प को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को लोकसभा में विस्तार से जानकारी दी।

राजनाथ सिंह ने सदन को बताया कि 9 दिसंबर 2022 को पीएलए सैनिकों ने तवांग सेक्टर के यांग्त्से क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा का अतिक्रमण करने और एकतरफा तरीके से यथास्थिति को बदलने का प्रयास किया। हमारे सैनिकों ने दृढ़ता और संकल्प के साथ चीन के प्रयास का विरोध किया। फलस्वरूप आमने.सामने की हाथापाई हुई जिसमें भारतीय सेना ने बहादुरी से हमारे क्षेत्र में उन्हें अतिक्रमण करने से रोका और अपनी चौकियों पर लौटने के लिए बाध्य किया। इस झड़प में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोटें आई हैं। मैं इस सदन के साथ यह साझा करना चाहता हूं कि हमारी ओर से कोई हताहत या गंभीर रूप से हताहत नहीं हुआ है।

हमारी सेनाएं हमारी क्षेत्रीय अखंडता के लिए प्रतिबद्ध हैं

रक्षा मंत्री ने सदन में कहा कि भारतीय सैन्य कमांडरों के समय से हस्तक्षेप के कारण पीएलए सैनिक अपने ठिकानों पर वापस चले गए। घटना की फोलोअप कार्रवाई के रूप में क्षेत्र में स्थानीय कमांडर ने अपने समकक्ष के साथ इस विषय पर स्थापित व्यवस्था के अनुसार चर्चा करने के लिए 11 दिसंबर 2022 को फ्लैग मीटिंग की। चीनी पक्ष से इस तरह की हरकतों से बाज आने तथा सीमा पर शांति बनाए रखने को कहा गया। राजनयिक माध्यमों से भी इस विषय को चीनी पक्ष के साथ उठाया गया है। मैं इस सदन को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारी सेनाएं हमारी क्षेत्रीय अखंडता के लिए प्रतिबद्ध हैं और इस तरह के किसी भी प्रयास को विफल करती रहेंगी।

Exit mobile version