उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर के सिंधी बाजार स्थित आरोग्य समिति राजकीय आदर्श आयुर्वेद औषधालय में निशुल्क पांच दिवसीय पंचकर्म शिविर एवं एक दिवसीय अग्निकर्म चिकित्सा शिविर हुआ। इसमें रोगियों ने विभिन्न प्रकार के रोगों जैसे कमर दर्द, जोड़ो का दर्द, माइग्रेन, सायटिका, अवस्कुलर नेक्रोसिस, पैरो के तलवो में दर्द की समस्या का उपचार किया जा रहा है।
प्रभारी एवं वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. शोभालाल औदीच्य ने बताया की पंचकर्म शिविर में 65 रोगियों एवं एक दिवसीय अग्निकर्म चिकित्सा शिविर में 25 रोगियों को पंचकर्म एवं अग्निकर्म चिकित्सा परामर्श एवं उपचार किया गया है। सायटिका, कमर दर्द, घुटनों का दर्द, फ्रोजन शोल्डर, अवेस्कुलर नेक्रोसिस अस्थिक्षय, पेरालिसिस माइग्रेन और बालों से जुड़ी समस्याओं के रोगियों को चिकित्सा दी जा रही है। बड़ी संख्या में उदयपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों व पड़ोसी राज्यों से आए रोगियों ने पंचकर्म एवं अग्निकर्म चिकित्सा पद्धति से स्वास्थ्य लाभ लिया है।
अग्निकर्म चिकित्सा शिविर में डॉ वीरेन्द्र सिंह हाड़ा एवं पंचकर्म चिकित्सा शिविर में वरिष्ठ आयुर्वेद कम्पाउण्डर अमृतलाल परमार, रूपलाल मीणा, कंचन कुमार डामोर, चंद्रेश परमार, कन्हैया लाल नागदा, नर्स इंदिरा डामोर, सेफाली पारगी, चंद्रकला आर्य, तारा चौबीसा, नीलम लक्षकार, रीना मेघवाल, वंदना शक्तावत, गरिमा मीणा, परिचारक गजेन्द्र कुमार आमेटा ने सेवाएं दी हैं।

