Site iconSite icon AR Live News

लकवाग्रस्त युवक को बिना ऑपरेशन किया ठीक

paralyzed patients successful treatment without operation in gbh general hospital udaipurparalyzed patients successful treatment without operation in gbh general hospital udaipur

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गिलियन बेरी सिंड्रोम के कारण लकवाग्रस्त हुए युवक को जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल में आईसीयू मैनेजमेंट में इलाज देते हुए बिना किसी ऑपरेशन ठीक किया गया है, अब मरीज चलफिर पा रहा है।

ग्रुप डायरेक्टर डॉक्टर आनंद झा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ निवासी 20 वर्षीय युवक को पिछले महीने पैर में लकवा शुरू हुआ था। उसे उसी हालत में परिजन स्थानीय हॉस्पीटल ले गए, जहां इलाज मुहैया नहीं होने पर उदयपुर के जीबीएच अमेरिकन हॉस्पीटल लेकर पहुंचे।

यहां न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज तापड़िया ने देखा और आईसीयू में भर्ती किया। सुबह से शाम तक युवक के दोनों हाथ और पैर में लकवा के लक्षण आ चुके थे। वह उठ भी नहीं पा रहा था। जांचों में पाया गया कि इंफेक्शन के कारण युवक की नसें खराब हो गई थी। इसे चिकित्सकीय भाषा में गिलियन बेरी सिंड्रोम कहा जाता है।

हॉस्पिटल के न्यूरो साइंसेज की टीम ने आईसीयू में युवक को वेंटीलेटर पर लिया, उसे आईवी और आईजी (इम्यूनो गोगुलेन) दिया गया। करीब एक माह तक चले इलाज व फिजियोथैरेपी की मदद से युवक अब दोबारा चलने में सक्षम हो गया है और बोलने भी लगा है।

Exit mobile version