Site iconSite icon AR Live News

भारत जोड़ो यात्रा में गिरे रघुवीर मीणा, हाथ की उंगली में फ्रैक्चर

Raghuveer meenaRaghuveer meena

झालावाड़(एआर लाइव न्यूज़)। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के दूसरे दिन सोमवार को कार्यकर्ताओं की भीड़ में धक्का लगने से उदयपुर के पूर्व सांसद रघुवीर मीणा नीचे गिर गए। इससे उनके बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया।

हुआ यूं कि झालावाड़ के काली तलाई से दूसरे दिन की यात्रा आगे बढ़ी। कार्यकर्ताओं की भीड़ के बीच अचानक रघुवीर मीणा का एक जूता खुल गया। मीणा वापस जूता पहने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान पीछे से भीड़ का धक्का लगा और वे नीचे गिर गए। हाथ के बल सड़क पर गिरने से रघुवीर मीणा के शरीर का वजन हथैली पर आने से बाएं हाथ ही उंगली में चोट लगी।

यात्रा में शामिल अन्य नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रघुवीर मीणा को संभाला

यात्रा में शामिल अन्य नेताओं, कार्यकर्ताओं ने रघुवीर मीणा को संभाला। ये लोग तत्काल मीणा को नहीं संभालते तो हो सकता भीड़ में मीणा को और ज्यादा चोट लग सकती थी। मीणा को तत्काल झालावाड़ के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां एक्सरे करवाया गया उसमें उनके बाएं हाथ की बीच वाली उंगली में फ्रैक्चर होने की बात सामने आयी तो प्लास्टर चढ़ाया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने स्तर पर संपर्क कर रघु मीणा के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Exit mobile version