Site iconSite icon AR Live News

डीजे पर बज रहे फूहड़ गाने का ग्रामीणों ने किया विरोध, तो बारात लौट गयी

dowry case trilokpur barabanki uttar pradeshdowry case trilokpur barabanki uttar pradesh

पीड़ित दुल्हन पक्ष ने लगाया दहेज का आरोप

त्रिलोकपुर/बाराबंकी। नशे में डूब कर तेज़ आवाज में डीजे पर फूहड़ गीतों पर अश्लीलता परोस रहे बरातीयो को जब ग्रामीणों ने रोका तो कहासुनी के बाद विवाद हो गया। मामूली बात प्रतिष्ठा से जोड़ ली गयी। इससे सुलह समझौता भी बेअसर रहा और बात इतनी बढ़ी की दुल्हन की अरमानो को कुचलते हुए बाराती मंडप से दूल्हे को उठा कर बारात वापस लेकर चले गए।

कन्या पक्ष ने पुलिस को तहरीर दहेज में मोटरसाइकिल की मांग पूरी न कर पाने से बारात वापस ले जाने का आरोप लगाया है। थाना जहांगीराबाद इलाके के ग्राम कुट्टी निवासी अवध राम पुत्र मिस्सन ने बताया कि उसकी पुत्री गुड़िया की शादी जिला अयोध्या के कस्बा मवई निवासी छोटू पुत्र श्याम लाल से तय थी। शुक्रवार की रात थाना जहाँगीरबाद क्षेत्र के ग्राम कुट्टी बारात पहुंची।

ग्रामीणों के मुताबिक बाराती नशे में डूबे थे। महिलाओं के सामने तेज आवाज में फूहड़ गीतों पर अश्लील डांस कर रहे थे। जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया तो बराती मारपीट पर आमादा हो गए। बात बढ़ गयी देखते ही मारो पकड़ो भागने न पाए के शोर के बीच गांव एक तरफ बाराती दूसरी तरह हो गए। भारी हंगामे के बाद जिम्मेदार लोगों ने सुलह का प्रयास किया, लेकिन घटना को प्रतिष्ठा से जोड़ लिया गया। इससे सुलह की कोशिशों ने भी दम तोड़ दिया।

दूल्हे को मंडप से उठाकर ले गए

एक तरफ विवाद चल रहा था, दूसरी तरह दूल्हा-दुल्हन शादी की रस्मों को निपटाने में जुटे थे, इसी बीच अचानक मंडप पर पहुंचे कुछ आक्रोशित बारातियों ने दूल्हे को हाथ पकड़ कर खींच लिया और कहा चलो इससे बढ़िया विवाह करवाऊंगा।

कन्या पक्ष के लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले दूल्हा भी बारातियों के साथ वापस चला गया। घटना के बाद शादी उजड़ गयी और चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया। कन्या पक्ष ने पुलिस को बुलाया, पुलिस कुछ करती, इससे पहले लौट कर चली गयी। थानाध्यक्ष विनोद यादव ने बताया कि दूल्हा पक्ष को बुलावाया गया है, कोशिश है कि समझाइश कर शादी कराई जाए।

Exit mobile version