Site iconSite icon AR Live News

गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर सेना की गाड़ी में लगी आग

fire in army truck on gogunda pindwara highway udaipur rajasthanfire in army truck on gogunda pindwara highway udaipur rajasthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर सेमरा थला के पास शुक्रवार रात को अचानक सेना की गाड़ी (ट्रक) में आग लग गयी। देखते ही देखते ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया और उसमें से कुछ छोटे-छोटे धमाकों की आवाज भी सुनाई दी। हादसे के बाद वाहन मौजूद जवान उतर गए और उच्च अधिकारियों को सूचना दी गयी।

सेना की क्विक रिस्पॉन्स टीम (क्यूआरटी), उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और वस्तुस्थिति की जानकारी ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने एहतियातन दोनों तरफ का यातायात रोक दिया।

सेना पीआरओ कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि वाहन में लगी आग के कारणों की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गयी है। सेना का कॉनवॉय (जवानों का दल) जा रहा था। कॉनवॉय में पीछे चल रहे एक वाहन में अचानक से आग लग गयी। वाहन में मौजूद जवान तत्काल गाड़ी से बाहर आ गए। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं है। स्थिति नियंत्रण में है।

Exit mobile version