Site iconSite icon AR Live News

नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप-2022: फाइनल में भिड़ेंगी यूपी और हरियाणा की टीमें

3rd national wheelchair cricket championship 2022 uttar pradesh and haryana teams reached in final match by narayan seva sansthan udaipur -23rd national wheelchair cricket championship 2022 uttar pradesh and haryana teams reached in final match by narayan seva sansthan udaipur -2

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में चल रही तृतीय नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप-2022 का शनिवार को आरसीए ग्राउंड में फाइनल मैच खेला जाएगा। शुक्रवार को चार टीमों के बीच हुए सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश और हरियाणा की टीम विजय हासिल कर फाइनल में पहुंच गयी है।

नारायण सेवा संस्थान, डीसीसीआई, डब्ल्यूसीआई एवं राजस्थान रॉयल्स के संयुक्त तत्वावधान में चल रही तीसरी नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप में भाग ले व्हीलचेयर क्रिकेटर्स का जज्बा और जोश काबिल-ए-तारीफ रहा। अब 3 दिसंबर विश्व दिव्यांगता दिवस पर उत्तर प्रदेश और हरियाणा की टीमें चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी। मैच सुबह 11 बजे शुरू होगा।

संस्थान के अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि दिव्यांग खिलाड़ियों के हौसले से देश-दुनिया के शारिरिक रूप से असक्षम लोगों में खेल के प्रति सकारात्मक माहौल बना है। निराश दिव्यांग खेल से जुड़कर अपनी ज़िंदगी की नई पारी शुरू करने के बारे में अवश्य सोचेंगे।

हर मैच में विजयी हुई दिल्ली टीम को देखनी पड़ी हार

दिल्ली v/s हरियाणा : सेमीफाइनल का पहला मैच सुबह पहली पारी में हरियाणा बनाम दिल्ली के बीच शुरू हुआ। दिल्ली की टीम ने अब तक कोई मैच हारा नहीं था, ऐसे में हरियाणा के लिए दिल्ली की टीम से टक्कर लेना आसान नहीं था। हरियाणा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन का स्कोर बनाया।

अति-उत्साह से भरी दिल्ली की टीम 218 रन का टारगेट लेकर मैदान में उतरी, लेकिन 18.3 ओवर में 115 रन पर ही ऑल आउट हो गई। इसी के साथ दिल्ली का फाइनल में जाने का सपना भी टूट गया और हरियाणा 102 रन से जीतते हुए फाइनल में पहुंच गयी

मैन ऑफ मैच संदीप कुंडु ने 42 बॉल पर शानदार 96 रन बनाए। जिन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक मान्धाता सिंह राणावत और जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी प्रवेश परदेशी ने ट्रॉफी एवं प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

उत्तर प्रदेश के सामने लड़खड़ा गयी उत्तराखंड टीम

उत्तर प्रदेश v/s उत्तराखंड : सेमीफाइनल का दूसरा मैच दूसरी पारी में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच हुआ। उत्तर प्रदेश की टीम ने भी टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। यूपी टीम ने निर्धारित ओवर में 3 विकेट पर 261 बनाकर उत्तराखंड टीम को जीत के लिए 262 रन का टारगेट दिया।

दोनों ही टीमों के बीच कांटे की टक्कर थी, क्यों कि दोनों ही टीमों को अब तक हुए किसी भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा था। लेकिन सेमीफाइनल मैच में उत्तर प्रदेश की उत्तराखंड पर भारी पड़ती दिखाई दी। उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज राजा बाबू ने 42 गेंद पर 120 रन की धुआधार पारी खेलते हुए दर्शकों का मन मोह लिया।

262 रनों का टारगेट लेकर उतरी उत्तराखंड की टीम पारी शुरुआत में ही लड़खड़ाने लगी और मात्र 7 ओवर में 62 रन पर 6 बल्लेबाज पेवेलियन लौट गए। पूरी टीम 19.5 ओवर में 143 रन पर ही सिमट गई। यह मुकाबला यूपी ने 118 रन के अंतर से जीत लिया। मैच के हीरो उमेश कौशिक रहे। जिन्होंने 4 ओवर में 3 मेडन फेंकते हुए 4 रन देकर 5 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

Exit mobile version