Site iconSite icon AR Live News

आरएसजीएल : 56 करोड़ का सालाना कारोबार, 8 करोड़ 13 लाख का शुद्ध लाभ

RSGL Annual General MeetingRSGL Annual General Meeting

आरएसजीएल सदस्यों को देगी लाभांश

जयपुर(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड(आरएसजीएल) अपने सदस्यों को लाभांश देगी। एसीएस माइंस एवं चेयरमैन आरएसजीएल डॉ.सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में हुई वार्षिक आमसभा की वर्चुअल बैठक में यह निर्णय लिया गया।

अग्रवाल ने बताया कि आरएसजीएल का वित्तीय वर्ष के दौरान करीब 56 करोड़ 63 लाख रुपए का सालाना कारोबार रहा है। आरएसजीएल बेहतरीन परिणाम देते हुए लगभग 8 करोड़ 13 लाख रूपए का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। आरएसजीएल के वार्षिक कारोबार में दो कराड़े से अधिक की बढ़ोतरी रही है। लाभांश राशि 65 लाख में से 32 लाख 50 हजार गैल गैस व 32 लाख 50 हजार रूपए राजस्थान स्टेट पेट्रोलियम कारपोरेशन को दिए जाएंगे।

लॉकडाउन व विषम परिस्थितियों के बावजूद अच्छे परिणाम

डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि पहले कोरोना लॉकडाउन और उसके बाद प्राकृतिक गैस व पेट्रोल उत्पादों के भाव बढऩे जैसी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद आरएसजीएल ने अच्छे परिणाम दिए हैं। कोटा में इस वित्तीय वर्ष में पाइप लाइन से 3 हजार घरेलू गैस कनेक्शन दिए जाने का लक्ष्य है। घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने के काम में जरूर तेजी लाने की जरूरत है। ऑनलाईन व्यवस्था होने से अब सीएनजी स्टेशनों पर गैस की उपलब्धता व वितरण व्यवस्था में उल्लेखनीय सकारात्मक बदलाव आया है।

आरएसजीएल की गतिविधियों और कार्यों में होगा विस्तार

राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड के कार्यवाहक प्रबंध संचालक एसीडी वर्मा ने बताया कि राजस्थान गैस लगातार लाभ में काम कर रही है। नवनियुक्त प्रबंध संचालक रणवीर सिंह ने विश्वास दिलाया कि आरएसजीएल की गतिविधियों और कार्यों को तेजी से विस्तारित किया जाएगा। एजीएम में सीएफओ दीप्तांशु पारीक, डीजीएम मार्केटिंग शैलेष सुनागर, डीजीएम एचआरडी विवेक श्रीवास्तव, गगनदीप राजोरिया व सीएस रवि अग्रवाल ने भी कार्य प्रगति की जानकारी दी।

Exit mobile version