Site iconSite icon AR Live News

सिटीजन परसेप्शन सर्वे 2022 : आप भी राय दें, क्या आपका शहर रहने योग्य है.?

citizen percepation survey 2022citizen percepation survey 2022

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। आप जिस शहर में निवास करते है वह शहर क्या रहने लायक है.?, अपने शहर में जीवन की गुणवत्ता के बारे में आपका क्या सोचना है.?। आपको अपने शहर में कौन-कौन सी सुविधाओं की आवश्यकता है.? इसको लेकर शहरी विकास मंत्रालय ने सिटीजन परसेप्शन सर्वे 2022(नागरिक धारणा सर्वेक्षण 2022) शुरू किया है। इसमें कोई भी व्यक्ति ऑन लाइन अपना फीड बैक दे सकता हैं।

जीवन की गुणवत्ता पर नागरिकों की राय व विचार को जानने के मकसद से शुरू हुआ यह सर्वे आगामी 23 दिसंबर तक चलेगा। इस सर्वेक्षण में देश के 264 शहर भाग ले रहे है। इसका उद्देश्य अपने शहर में जीवन की गुणवत्ता के बारे में नागरिकों की धारणा पर जानकारी प्राप्त करना है।

उदाहरण के तौर पर किसी शहर के नागरिक वहां की सार्वजनिक परिवहन, शिक्षण सुविधाओं, स्वास्थ्य सेवाओं, पानी की उपलब्धता, रहने की लागत, रोजगार के अवसर आदि को लेकर उस शहर के लोग क्या सोचते है। https://eol2022-org/Citizen Feedback लिंक पर जाकर आप भी ऑन लाइन अपनी राय दे सकते है।

इस सर्वेक्षण के आधार पर बन सकती है सरकारी नीतियां

इस सर्वेक्षण से प्राप्त डेटा के आधार पर सरकार को नागरिकों की राय को समझने में मदद करेगा और इस सर्वेक्षण के माध्यम से सरकार को नागरिकों के लिए बेहतर नीतियों को तैयार करने में सहायता मिलेगी। शहरी विकास मंत्रालय ने इस सर्वेक्षण में देश भर में 21 लाख से अधिक नागरिकों की राय लेने का लक्ष्य है।

Exit mobile version