Site iconSite icon AR Live News

जनहित याचिका खारिज : नीमच माता मंदिर पहाड़ी पर रोप-वे प्रोजेक्ट का रास्ता साफ

neemach mata ropeway udaipurneemach mata ropeway udaipur

उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)। फतहसागर किनारे स्थित नीमच माता मंदिर की पहाड़ी पर स्थापित हो रहे रोप-वे का काम रूकवाने के लिए दायर जनहित याचिका को मंगलवार को हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया।
यूआईटी से प्राप्त जानकारी अनुसार इस प्रोजेक्ट का काम रूकवाने सीनियर सिटीजन शांतिलाल मेहता ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की थी। यूआईटी द्वारा तकनीकी रूप से मजबूत पक्ष रखने के बाद हाईकोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद इस याचिका को खारिज कर दिया। इसके साथ ही अब इस प्रोजेक्ट का काम गति पकड़ सकेगा। दामोदर रोप-वे कंपनी यह काम करवा रही हैं।

शहर का दूसरा रोप-वे होगा

नीमच माता मंदिर पहाड़ी पर स्थापित हो रहा रोप वे उदयपुर शहर का दूसरा रोप-वे होगा। वर्तमान में दूधतलाई के पास मंशापूण करणी माता मंदिर पहाड़ी पर रोप-वे संचालित हो रहा हैं। एक ही शहर में दो रोप-वे संचालित होने से पर्यटन सुविधा बढ़ेगी।

Exit mobile version