Site iconSite icon AR Live News

गुजरात में भाजपा के वरिष्ठ नेता और 4 बार विधायक रहे जय नारायण व्यास ने कांग्रेस जॉइन की

gujarat bjp ex minister senior leader jai narayan vyas joins congressgujarat bjp ex minister senior leader jai narayan vyas joins congress

अहमदाबाद,(एआर लाइव न्यूज)। लंबे समय से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन करने या खुद की पार्टी बनाने का दौर चल रहा था, लेकिन गुजरात के भाजपा के वरिष्ठ नेता और 4 बार विधायक रह चुके जय नारायण व्यास ने भाजपा छोड़ने के बाद कांग्रेस जॉइंन कर सबको चौंका दिया है।

जयनारायण व्यास और उनके बेटे समीर को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान कांग्रेस के गुजरात प्रभारी अशोक गहलोत और केंद्रीय पर्यवेक्षक आलोक शर्मा भी मौजूद रहे।

भाजपा के दिग्गज नेता रहे जय नारायण व्यास 2017 से पहले सिद्धपुर से चार बार विधायक भी रह चुके हैं, जब केशुभाई पटेल और नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री थे, तब दोनों ही सरकारों में वे मंत्री भी रहे। लेकिन 2017 के विधानसभा चुनाव में जब भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था, तब से वे नाराज चल रहे थे, पिछले कुछ समय से उन्हें पार्टी में बिलकुल साइड लाइन कर दिया गया था।

जयनारायण व्यास को उम्मीद थी कि इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा उन्हें टिकट देगी। लेकिन इस बार भी भाजपा के उम्मीदवारों की सूचि में उनका नाम नहीं था। कुछ दिनों पहले उन्होंने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। पार्टी छोड़ते समय उन्होंने कहा था कि कांग्रेस या आम आदमी पार्टी में शामिल होने के लिए उनके विकल्प खुले हैं। जय नारायण व्यास कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में लोगों के बीच जा रहे हैं।

Exit mobile version