Site iconSite icon AR Live News

बथुआ की दाल खाने से 5 लोग हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार

बाराबंकी (एआर लाइव न्यूज)। बाराबंकी के सिरौलीगौसपुर में सफदरगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रविवार देर शाम बथुवा की दाल खाकर एक ही परिवार के 5 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। जिन्हें संयुक्त चिकित्सालय की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

बथुए की दाल खाकर पेट दर्द व दस्त हुए शुरू

जानकारी के अनुसार सफदरगंज थाने के अंतर्गत ग्राम पंचायत जलालपुर मजरे रुदलापुर निवासी कल्लू के परिवार के सभी लोग रविवार की शाम भोजन में बथुए की दाल खा पीकर सो गए। रात में उन्हें पेट में दर्द व दस्त की शिकायत शुरू हो गई। जिसके बाद कल्लू व उनकी पत्नी संतोषी, बड़ा पुत्र प्रेम कुमार, अजीत व पुत्री रोली की स्थिति गंभीर होने पर आस पड़ोस के लोगों फोन करके एंबुलेंस को मौके पर बुलाया।

सभी पांचों मरीजों को सिरौली गौसपुर के चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सक के इलाज के बाद सोमवार सुबह तक सभी मरीजों की हालत में काफी सुधार हुआ।

Exit mobile version