Site iconSite icon AR Live News

नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप-2022 शुरू

3rd national wheelchair cricket championship 2022 starts at rca ground udaipur by narayan seva sansthan3rd national wheelchair cricket championship 2022 starts at rca ground udaipur by narayan seva sansthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तीसरी नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप 2022 की रविवार को उदयपुर के आरसीए ग्राउंड में शुरूआत हुई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के संदेश प्रसारण और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली व राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. कृष्णा पूनिया के वर्चुअल संबोधन के साथ लीग का उद्घाटन किया गया।

नारायण सेवा संस्थान, डिफ्रेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI), व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया एसोसिएशन के संयुक्त तत्त्वावधान और आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के समर्थन से शुरू हुई व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप में देशभर के 16 राज्यों से आईं 16 टीमें आपस में चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए भिड़ेंगी।

उद्घाटन समारोह में क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. जीएल शर्मा, डेफ पैरालंपिक बैडमिंटन स्वर्ण पदक विजेता अभिनव शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय स्क्वैश खिलाड़ी सुरभि मिश्रा, नारायण सेवा संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव, डूंगरपुर के पूर्व सभापति केके गुप्ता, डीसीसीआई सचिव रविकांत चौहान, संयुक्त्त सचिव अभय प्रताप सिंह व इंडियन व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान सोमजीत सिंह एवं संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने मैदान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भाग ले रही टीमों के मार्च पास्ट की सलामी ली।

पहले दिन हुआ मैत्री मैच

राजस्थान विशेष योग्यजन आयुक्त राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त उमाशंकर शर्मा ने बल्लेबाजी व संस्थान अध्यक्ष प्रशांत ने बॉलिंग कर 10-10 ऑवर के इंडिया ए व इंडिया बी टीम के बीच मैत्रीय मैच खेल कर आगाज़ किया।

इस अवसर पर उदयपुर के जिला खेल अधिकारी शकील हुसैन व जिला क्रिकेट से सम्बद्ध मनोज चौधरी, यशवंत पालीवाल व प्रकाश जैन तथा चैंपियनशिप आयोजन समिति के वंदना अग्रवाल, पलक अग्रवाल, रविश कावड़िया, विष्णु शर्मा हितैषी, भगवान प्रसाद गौड़, रोहित तिवारी, रजत गौड़, विकास निगम, नरेंद्र सिंह व दिनेश वैष्णव भी उपस्थित थे।

चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया अनावरण

कुल 27 मैच होंगे : सोमवार को लीग के 6 मैच खेले जाएंगे

नेशनल व्हीलचेयर क्रिकेट चैंपियनशिप के 24 लीग मैच, दो सेमीफाइनल और 1 फाइनल सहित कुल 27 मैच होंगे। फाइनल मैच 3 दिसंबर को होगा। सोमवार को लीग के 6 मैच नारायण पैरा स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउंड, राणा प्रताप ग्राउंड और आरसीए ग्राउंड पर दो-दो मैच खेले जाएंगे।

नारायण पैरा स्पोर्ट्स एकेडमी ग्राउंड
राणा प्रताप नगर ग्राउंड
आरसीए ग्राउंड
Exit mobile version