Site iconSite icon AR Live News

दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला की प्रोस्कॉपिक सर्जरी कर निकाली दो गांठ

laparoscopic surgery in gbh general hospital udaipurlaparoscopic surgery in gbh general hospital udaipur

उदयपुर। दर्द की शिकायत लेकर पहुंची महिला के बच्चेदानी व अंडाशय की नली में दो गांठ पाई गई। बेडवास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पीटल के स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग में दूरबिन की सहायता से ऑपरेशन कर गांठ निकाली गई।

ग्रुप डायरेक्टर डॉ.आनंद झा ने बताया कि बेड़वास स्थित जीबीएच जनरल हॉस्पीटल के स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ. स्मिता बाहेती के पास पिछले दिनों पुष्पा (55) दर्द की शिकायत लेकर पहुंची थी। विभिन्न जांचों के बाद पाया गया कि महिला का दस साल पहले बच्चेदानी का ऑपरेशन हो चुका था। उसके बाद भी उनके अंडाशय और बच्चेदानी के बीच की नली में दर्द हो रहा था। यह दर्द नली में दो गांठ होेने के कारण हो रहा था।

इस पर इनका लेप्रोस्कॉपिक सर्जरी करना तय किया गया। इसमें एक सेंटीमीटर का छेद करके गांठ तक दूरबिन पहुंचाया गया और उसी रास्ते गांठ निकाली गई। इस ऑपरेशन के बाद महिला के दर्द से छूटकारा मिल गया। ऑपरेषन के अगले दिन महिला का डिस्चार्ज कर दिया गया।

Exit mobile version